IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News एमपी राज्य स्तरीय राइफल व पिस्टल शुटिंग में छतरपुर को मिले 3 मेडल

हाशिम चौधरी को गोल्ड, रचना सिंह को महिला वर्ग में सिल्वर तो जूनियर वर्ग में अहद चौधरी को मिला ब्रोंज मेडल

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

छतरपुर के लिए गौरव की बात है कि एमपी राज्य स्तरीय राइफल व पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में शहर को तीन मेडल मिले हैं। जहां हाशिम चौधरी को गोल्ड मेडल हासिल हुआ वहीं महिला वर्ग में रचना सिंह को सिल्वर मेडल की उपलब्धि मिली,जूनियर वर्ग में भी हाशिम केपुत्र अहद को ब्रोंज मेडल मिला। छतरपुर को एक साथ तीन मेडल मिलने से हम अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। ज्ञातब्य है कि एमपी राज्य स्तरीय राइफल व पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप 2 से 8 जुलाई तक महू इन्दोर में आयोजित हो रही है। राइफल शूटिंग के परिणामो में छतरपुर के प्रतिभागियों ने अपने झंडे गाड़ दिए। मेडल पाने वाले तीनो खिलाड़ी आदिल सिद्दीकी के छतरपुर राइफल क्लब में प्रशिक्षण प्राप्त कर इस मुकाम तक पहुचे।
हाशिम चौधरी नया नाम नहीं बल्कि कई वर्षों से मेडल जीतकर और अब प्रदेश में गोल्ड मेडल जीतकर व अपने पुत्र अहद को मेडल तक पहुचाया जो निश्चय ही छतरपुर के लिए गौरव की बात है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button