Madhya Pradesh News मंडला में एक बार फिर लव जिहाद का मामला में सामने आया है।

रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार भलावी मंडला मध्य प्रदेश
मंडला निवासी आरोपी युवक ने सतना जिले की एक दलित समुदाय की युवती से सोशल मीडिया में दोस्ती की और शादी करने का प्रस्ताव रखा। युवती को कई बार मंडला बुलाया और एक होटल में शारीरिक शोषण किया। आरोपी युवक ने शादी का प्रलोभन देकर युवती के आधार कार्ड में नाम व धर्म बदलवा दिया। इसके बाद भी युवक शादी करने से मुकर गया। शोषित युवती ने इसकी शिकायत गत दिवस महिला थाने में दर्ज कराई है। 376, 376(2), (एन), एसटी एससी 3 (1 ) (डब्लू) (आई), 3(2) (व्ही), मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित युवती ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि मंडला निवासी आरोपी दानिश अहमद ने सतना जिले की एक हरिजन युवती के साथ सोशल मीडिया में दोस्ती की। दोनों के बीच लंबी बातचीत होने लगी। इसी बीच आरोपी दानिश ने युवती से मिलने और शादी करने की बात रखी। 4 नवंबर 2022 को मंडला आई। यहां आरोपी युवक ने नगर की अशोका होटल में ले जाक शारीरिक संबंध बनाये और शादी करने का भरोसा दिलाया। लड़की पिछले 11 माह में कई बार मंडला आई है और संबंध बनाये है। कुछ माह पहले उसने आरोपी युवक से शादी करने की बात कही। युवक ने कहा कि तुम हरिजन हो परिजन तैयार नहीं होंगे इसके लिए नाम बदलना पड़ेगा । युवती ने अपने आधार कार्ड में नाम सौम्या खान करवा लिया। 12 मार्च 2023 को फिर एक बार युवती मंडला आई और उसी होटल में आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाये। इस बार शादी के लिए बोलने पर आरोपी युवक टालमटोल करने लगा। अप्रैल-मई में बातचीत करना बंद कर दिया। मोबाइल नंबर ब्लाक कर दिया। इसके बाद युवती ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन आरोपी युवक नहीं मिला। परिजनो ने भी किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी। पीड़ित युवती न्याय के लिए महिला थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।


Subscribe to my channel