IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News उच्च न्यायालय द्वारा राहुल गांधी को सजा के मुकदमे में कोई राहत नहीं दिए जाने पर पूर्व मंत्री ने की प्रतिक्रिया व्यक्त

 भारत एक प्रजातांत्रिक देश है इसमें कानून सबके लिए बराबर:प्रो.रामबिलास शर्मा

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

भाजपा के लगभग 9 साल के कार्यकाल में लगभग सवा लाख नौकरियां दी जा चुकी है तथा 60 हजार नौकरियां वर्तमान में पाइप लाइन में है:प्रो.रामबिलास शर्मा महेंद्रगढ़, 7 जुलाई।हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा राहुल गांधी को सजा के मुकदमे में कोई राहत नहीं दिए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कानून सबके लिए एक है भारत एक प्रजातांत्रिक देश है इसमें कानून सबके लिए बराबर है। श्री शर्मा महेंद्रगढ़ से 15 किलोमीटर दूर महेंद्रगढ़ ब्लॉक समिति की चेयरमैन विजय लक्ष्मी खोश्या के भतीजे के कुआं पूजन में गांव खांदवा में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में राजस्थान में हर भर्ती में पेपर लीक हुए और भर्ती राजस्थान में मजाक बनकर रह गई। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा शासनकाल में योग्यता के आधार पर बगैर खर्ची बगैर पर्ची नौकरियां मिली। हरियाणा में कांग्रेस शासनकाल में 10 साल में 84 हजार नौकरियां दी, जबकि भाजपा के लगभग 9 साल के कार्यकाल में लगभग सवा लाख नौकरियां दी जा चुकी है तथा 60 हजार नौकरियां वर्तमान में पाइप लाइन में है जिनको जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस शासनकाल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के बीच सत्ता के लिए हो रही नूरा कुश्ती खेल को देख रही है। कांग्रेस में शासनकाल में राजस्थान में विकास बिल्कुल रुक कर खड़ा हो गया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से राजस्थान में सरकार बनाएगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़ ब्लॉक समिति के चेयरमैन विजयलक्ष्मी के भतीजे अंश को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सूरजगढ़ राजस्थान के विधायक सुभाष पूनिया, पूर्व मंत्री सुंदरलाल काका के पुत्र व पिलानी से भाजपा प्रत्याशी रहे कैलाश मेघवाल, कॉपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन कंवर सिंह यादव,विवेक खैरवाल,दिनेश नांगल सिरोही सहीत अनेकों लोग मौजूद थे। महेंद्रगढ़ ब्लॉक समिति के चेयरमैन विजयलक्ष्मी के भतीजे अंश को आशीर्वाद देते पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button