IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News भारी बारिश के कारण लोगों के घरों में घुसा पानी

 रिपोर्टर दीपक गाडरे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश

छिंदवाड़ा :  परासिया बीती रात नगर पालिका परासिया क्षेत्र में कई जगहों पर भारी बारिश के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया जिससे कई प्रकार की दिक्कतों का सामना नगर पालिका क्षेत्र में निवासरत लोगों को करना पड़ा आज नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय के निर्देश पर सभी नालों में जो बरसात के कारण जाम लग गया था नालों में कचरा जम गया था पानी की निकासी ढंग से नहीं हो पा रही थी इस वजह से लोगों के घरों में पानी घुस रहा था सभी नालों की सफाई करवाई गई नगर पालिका में लोक निर्माण विभाग के सभापति पवन सूर्यवंशी के द्वारा सुबह से ही समस्त नालों में जेसीबी लगवा कर सफाई करवाई गई और पानी के बहाव की उचित व्यवस्था की गई लोक निर्माण विभाग के सभापति ने तत्परता से कार्य करते हुए जिन गरीब लोगों के घरों में पानी घुसा था उन्हें तत्काल पटवारी को बुलवाकर सभी के नुकसान का मुआवजा बनवाया और शासन को भेजा है जल्द ही सभी लोगों को क्षतिपूर्ति राशि प्राप्त होगी जिससे कुछ हद तक लोगों के नुकसान की भरपाई हो जाएगी लोक निर्माण विभाग के सभापति ने शासन प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द लोगों को मुआवजे की राशि प्रदान की जाए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button