ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य
Madhya Pradesh News युवा कांग्रेस ने पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व.बाबू जगजीवनराम जी की पुण्यतिथि पर पुण्य स्मरण कार्यक्रम का किया आयोजन।

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश
सागर देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. बाबू जगजीवनराम जी की पुण्यतिथि पर पुण्य स्मरण कार्यक्रम का आयोजन युवा कांग्रेस नरयावली विधान सभा के तत्वाधान में पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. बाबू जगजीवनराम जी के चित्र माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजा बुन्देला, युकां.पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान, रवि उमाहिया,एड. वीरेन्द्र चौधरी,जयदीप तिवारी आदि ने स्व.बाबू जग जीवन रामजी के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हर्षित तिवारी, सलमान खान, दीपक कुर्मी, विक्की चौधरी, मुकेश सूर्यवंशी, मनीष नगेले आदि मौजूद थे।


Subscribe to my channel