IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News नारनौल में संपत्ति कर डेटा सुधार शिविर 8 व 9 जुलाई को-अनुराग ढालियां, जिला नगर आयुक्त अपनी प्रॉपर्टी आईडी को ठीक करवाने के लिए कागजात लेकर पहुंचें नागरिक

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी शहरों में संपत्ति का डाटा सुधार के लिए 8 व 9 जुलाई को “संपत्ति कर डेटा सुधार शिविर” का आयोजन किया जाएगा। इसमें शहरों का कोई भी नागरिक संबंधित नगर परिषद व नगर पालिका में अपना मालिकाना दस्तावेज व आधार कार्ड लेकर अपनी प्रॉपर्टी आईडी को ठीक करवा सकता है। उक्त जानकारी देते हुए जिला नगर आयुक्त अनुराग ढालिया ने बताया कि विगत दिनों मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिए गए निर्देशानुसार नगर परिषद व नगर पालिकाओं में प्रॉपर्टी आईडी सुधार के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले भी इसी प्रकार के शिविर लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इन कैंप के अलावा पोर्टल पर लाइव किए गए संपत्ति कर सर्वेक्षण डेटा में किसी भी विसंगति या कमियों के संबंध में किसी भी दावे व आपत्तियों को ऑफ़लाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से सुधारने के लिए संपत्ति मालिकों की सहायता के लिए समय-समय पर विभिन्न स्तर पर त्रुटियां ठीक की गई हैं। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य के चलते संपत्ति कर जानकारी में सुधार के लिए संपत्ति मालिकों की सहायता के लिए 8 और 9 जुलाई को “संपत्ति कर डेटा सुधार शिविर” आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। कैंप में वे मामले भी हैं जिन्हें पहले खारिज कर दिया गया था या वापस कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि सभी शहरों में लगने वाले इन शिविर स्थलों पर बैठने की व्यवस्था व पीने के पानी की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। संपत्ति मालिकों की शिकायतों के समाधान के लिए स्थायी हेल्पडेस्क लगाया जाएगा। इसके अलावा नागरिकों की शिकायतें दुरुस्त करने के लिए अलग-अलग डेस्क स्थापित किए जाएंगे। जिला नगर आयुक्त ने बताया कि जिन नागरिकों की आपत्तियां सहायक दस्तावेजों के साथ पहले खारिज कर दी गई थी, ऐसे नागरिकों से सहायक दस्तावेज प्राप्त किए जाएंगे और संतोषजनक पाए जाने पर एडमिन आईडी का उपयोग करके रिकॉर्ड को ठीक किया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button