Haryana News नशा तस्करी के आरोपी की पुलिस रिमांड के दौरान बिगड़ी तबीयत, आईं सी यूं में भर्ती। एक जुलाई को रोहतक से किया था काबू, पुलिस बोली दोरा आने पर भर्ती करवाया।

रिपोर्टर रमन अग्रवाल हिसार हरियाणा
हिसार, हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो हिसार यूनिट ने रोहतक से अफ़ीम तस्करी के जिस आरोपी भूना के नाढोडी वासी हरपाल को पकड कर रिमांड पर लिया था। उसकी तबीयत बिगड़ गई इस समय आरोपी की हालत गंभीर बनी हुई है जो निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है परिजनों का आरोप है कि टार्चर नहीं झेल पाने से हरपाल सिंह मौत के मुंह में पहुंच गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि दौरा आया था।जिसे उपचार के लिए दाखिल करवा दिया था। पहले से हालत में सुधार है।नाढौडी वासी कुलदीप ने बताया कि एक दो जुलाई को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने हरपाल सिंह को पकड़ने के बाद आठ दिन के रिमांड पर लिया था। हरपाल सिंह का मेडिकल चेकअप भी करवाया था।तब तक वह बिल्कुल ठीक ठाक था। इसके बाद अचानक उसकी तबीयत केसे बिगड़ गई।उसका दिमाग़ भी काम नहीं कर रहा है वह जीवित बचेगा भी यहां नहीं इसको लेकर डॉ भी स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं।इसे दोरा आने की बात सरासर ग़लत है। आजतक उसे न तो दोरा आया और न ही उसने किसी तरह की दवा का सेवन किया। एक डॉक्टर ने कहा कि दिमागी बुखार है। तो दुसरे ने कहा कि दिमाग़ में पानी भर गया है।टाचर की बजह से हालत गंभीर हुई है। वहीं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो हिसार यूनिट इनचार्ज इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि आरोपी हरपाल सिंह व झारखंड से नशा सप्लाई करने आए रविरंजन को रोहतक में पकड़ा था। इनसे पांच किलो आठो ग्राम अफीम बरामद हुई थी। इनकी गाड़ी को भी जब्त किया था। पुछताछ के दौरान दोरा पड़ा था जिसे देख कर अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। टार्चर करने का आरोप ग़लत है। दुसरा आरोपी रविरंजन है जिसे रिमांड के लिए पुलिस टीम झारखंड लेकर गईं हैं

Subscribe to my channel