IC News and Media House Private Limited


अपराधपंजाबब्रेकिंग न्यूज़

सिद्धू मूसेवाला हत्‍या मामले का आरोप‍ित शूटर टीनू पंजाब पुलिस की हिरासत से फरार

Sidhu Moose Wala Murder Case पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या के मामले का प्रमुख आरोपित शूटर दीपक टीनू पुलिस के चंगुुल से फरार हो गया है। वह मानसा पुलिस की सीआइए टीम के कब्‍जे से फरार हुआ है।

चंडीगढ़/मानसा, जेएनएन । पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मुसेवाला की हत्‍या के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपित के पुलिस हिरासत से भाग जाने की खबर है। बताया जाता है कि सिद्धू मूसेवाला को गोली मारने वाला गैगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर टीनू पंजाब पुलिस की हिरासत से फरार हुआ है। इससे पंजाब पुलिस में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पूरे क्षेत्रकी नाकेबंद कर दी है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

मानसा सीआइए टीम के चंगुल से भागा दीपक टीनू

बताया जाता है कि गैंगस्‍टर लारेंस बिश्‍नोई का गुर्गा दीपक टीनू मानसा के सीआइए स्‍टाफ की हिरासत से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार , मानसा सीआइए स्‍टाफ की टीम उसे कपूरथला जेल से रिमांंडपर ला रही थी। बताया जाता है कि इसी दौरान वह पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button