Madhya Pradesh News नगरपरिषद नौरोजाबाद में बीएलओ की कार्यशाला संपन्न

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश
उमरिया सहायक निर्वाचक रजिस्ट्री करण अधिकारी पंकज नयन तिवारी की उपस्थिति में नगरपरिषद नौरोजाबाद के सभागार में बीएलओं की कार्यशाला संपन्न् हुई। कार्य शाला में मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं विशेष पुनरीक्षण कार्य में प्राप्त विसंगतियों, बीएलओ द्वारा संधारित बीएलओ रजिस्टर की अपूर्ण प्रविष्टि, आयोग के निर्देशानुसार पीडब्ल्यूडी, 80प्लस, वीआईपी वोटर्स की मतदाता सूची में प्रविष्टि न किए जाने, भाग के किसी क्लस्टर में निवासरत कई मतदाता या मतदाता समूह का नाम नहीं जोड़े जाने या विस्थापित/मृत मतदाता का नाम विलोपित न किए जाने, अपूर्ण फॉर्म के कार्य की पूर्ति न किए जाने की समीक्षा की गई एवं आवश्याक दिशा निर्देश बीएलओं को दिए गए। कार्यशाला में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नौरोजाबाद, सभी बीएलओ सुपरवाइजर्स, राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी नौरोजाबाद, हल्का पटवारी महुरा (विंध्या कॉलोनी), उपस्थित रहे।


Subscribe to my channel