IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News संविदा कर्मियों का उज्जवल भविष्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का हम सभी संविदाकर्मी परिवार हृदय से आभार व्यक्त करते है। यह कहना है आई डी एम एन एच एम सागर में कार्यरत संविदा कर्मचारी श्री रामकुमार श्रीवास्तव का वे कहते है कि हम संविदा के कुछ कर्मचारियों को सेवाएं देते हुए 18 से 20 साल हो गए हैं। रामकुमार बताते है कि हम सभी की आर्थिक स्थिति एवं पारिवारिक परेशानियां बनी रहती थी जिस कारण छोटे से वेतन में परिवार का गुजारा नही हो पाता था। दिन रात मेहनत के बाद भी सम्मानजनक वेतन नहीं मिल पाता था । अधिक सेवाएं देना होती थी और परिवार का कोई भविष्य नहीं था। मुख्यमंत्री श्री चौहान के द्वारा महापंचायत में आश्वासन के बाद हम सभी का भविष्य उज्जवल हुआ है। हम सभी आपका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं । हमारा परिवार भी ह्रदय से जीवन भर इस उपकार को भुला नहीं सकता। श्री चौहान द्वारा हमारी वह सभी मांगे पूर्ण हुईं हैं जो हम लोगों ने सोची भी नहीं थी। हम सभी संविदा परिवार आपके साथ हर पल रहेगें। ऐसे ही आप प्रदेश एवं मध्यम वर्ग परिवार के हित में सदैव कार्य करते रहे। आपका पुनः हृदय से धन्यवाद।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button