ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य
Madhya Pradesh News डॉ. ज्योति चौहान ने संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं का पदभार ग्रहण किया

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भोपाल के आदेशानुसार डा. ज्योति चौहान ने गुरूवार को संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सागर संभाग सागर का पदभार ग्रहण कर लिया है। विशेषज्ञ संवर्ग में वरिष्ठता क्रम होने के कारण शासन द्वारा डा. ज्योति चौहान को सिविल सर्जन सह. मुख्य अस्पताल अधीक्षक सागर के पद से क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं के पद पर पदस्थ किया गया है।


Subscribe to my channel