IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Uttar Pradesh News थाना जीआरपी झाँसी टीम द्वारा मासूम बालिका के साथ छेड़छाड़ करने बाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जीआरपी झांसी मिली सूचना पर

रिपोर्टर जीतेन्द्र झांसी उत्तर प्रदेश

थाना जीआरपी झाँसी ने रेलवे स्टेशन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पर मासूम बालिका के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना जीआरपी झाँसी पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया । शासन की मंशा के अनुरुप महिला सुरक्षा एवं संवेदनशीलता को प्राथमिकता देते हुए प्राप्त सूचना पर तत्काल संज्ञान लेकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवे,झाँसी मो0 मुस्ताक द्वारा श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, झाँसी श्री नईम खाँन मंसूरी के निर्देशऩ में प्रभारी निरीक्षक श्री पंकज पाण्डेय के नेतृत्व में सर्विलांस टीम सहित 04 टीमो का गठन किया गया । गठित टीमों द्वारा कडी मेहनत व अथक प्रयास करते हुए सीसीटीवी फुटेज ,रेलवे स्टेशन पर डियूटीरत कर्म0 गणो ,प्लेटफार्म पर स्थित स्टाल कर्मियो के बयान एवं स्वतन्त्र साक्षियों के बयान आदि के आधार पर बालिका के साथ छेड़छाड़ करने बाला एक अभियुक्त 1-जीतू पुत्र ओमकार को गिरफ्तार किया गया । आज  प्लेटफार्म नं0 02 पर पुल की सीढियों के नीचे एक लड़के द्वारा मासूम बालिका का बुरी नियत से हाथ पकड़ लिया और उसको टच कर रहा था । उसी दौरान एक व्यक्ति दिलीप वहां पर मौजूद था और उसने टच करते हुये देख लिया और कहा था तूने इस मासूम के साथ छेड़छाड़ क्यो की है और उसने डाँट-फटकार कर लडके को भगा दिया था । उसके बाद बालिका अपने भाई के साथ वहां से चली गयी और रेलवे पुल पर जाकर सो गये । बालिका जब सुबह जगी तो उसने अपने कपड़े पर खून देखा और पेट मे दर्द होने के कारण परेशान हो गयी थी । तब जाकर इसकी सूचना वहां पर उपस्थित रेलवे कर्मचारी को थी । 1- जीतू पुत्र ओमकार निवासी नया खेड़ा थाना बसई जिला दतिया म0प्र0 हाल पता सेवक कबाड़ी चित्रा चौराहा जिला झांसी उ0प्र0 ।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान
दिनांक 05.07.2023 वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन झांसी
मु0अ0सं0-427/23 धारा 354 भा.द.वि. थाना जीआरपी झाँसी
अभियुक्त ने जुर्म से इकबाल करते हुये बताया कि मै गरीब आदमी हूँ । कबाड़ी का काम करता हूँ । मुझे आज रेलवे स्टेशन पर एक लडकी मिली थी जिसका मै नाम नही जानता हूँ । उसके साथ मैने छेड़छाड कर दी थी । साहब गलती हो गयी है अब मै भविष्य मे कोई गलत कार्य नही करूंगा ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button