IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News हरण गांव मैं शासकीय एवं निजी विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ मिलकर चलाया बालिका जागरूकता अभियान

रिपोर्टर दीपक तिवारी देवास मध्य प्रदेश

देवास  जिला के खातेगांव तहसील ग्राम हरियाणा गांव में बालिका शिक्षा उत्थान एवं विद्यालय में बच्चों के अधिक से अधिक प्रवेश दिलाने के लिए भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की जिला मंत्री मनीषा गुर्जर ने स्वास्थ्य विभाग आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बुधवार को हरणगांव में शासकीय एवं निजी विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ मिलकर बालिका जागरूकता अभियान चलाया जिसमें पालको को बेटियों को पढ़ाने के साथ ही बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को शाला में नामांकन कराने और नियमित स्कूल भेजने को लेकर शिक्षा के महत्व को समझाया गया। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे योगेश मालवीया द्वारा बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए पालकों को समझाइश दी कि उच्च शिक्षा के लिए बालिकाओं को आप गांव से बाहर शहर में अध्ययन के लिए भेजें क्योंकि बालिका अगर पड़ेगी तब ही आगे बड़ेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कस्तूरबा बालिका छात्रावास एवं अन्य छात्रावासों में बालिकाओं का दाखिला दिलवाने को लेकर जानकारी दी गई साथ ही विद्यार्थियों एवं पालकों को बाल हितैषी पंचायत एवं शाला सुदृढ़ीकरण हेतु जानकारी भी दी गई। शिक्षा जागरूकता रैली के दौरान बालिका शिक्षा से जुड़े नारे चंदू रुखसाना हंसते-हंसते स्कूल जाना, हम सब ने ठाना हैं बेटियों को शिक्षा का अधिकार दिलाना है, बच्चे मांगे प्यार दो शिक्षा का अधिकार दो, हम सभी का एक ही नारा शिक्षा है अधिकार हमारा जैसे नारे लगाकर जागरूक किया गया। रैली के के पश्चात के आयुष विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग में किशोर लड़कियों एवं लड़कों का विजिट करवाया गया जिसमें औषधालय प्रभारी डॉ अंतिम विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि आयुर्वेद के द्वारा जटिल बीमारियों का भी उपचार संभव है साथ ही अस्पताल कैंपस में स्थित हर्बल गार्डन का विजिट करवा कर औषधीय पौधों के बारे में जानकारी दी। उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम नीरूलता गोड ने किशोर बालिकाओं को स्वास्थय संबंधित जानकारी दी और शारीरिक तथा मानसिक परिवर्तन के बारे में बताया। इस अवसर पर एएनएम नीरूलता गौड़, नंदिनी पटेल, आशा कार्यकर्ता बीनाबाई मंडलोई, आशा मंडलोई, सुमनलता माहौर,सैयद सत्तार खान, डॉ अंतिम विश्वकर्मा,जितेंद्र मालवीया, कमल चौहान सुनील मालवीया व सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button