ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
Madhya Pradesh News पैदल चलते समय जंगल के किनारे मधुमक्खियों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया

रिपोर्टर सूर्यकान्त मिश्रा अनूपपुर मध्य प्रदेश
अनूपपुर 5/ जून / 2023 वन परीक्षेत्र जैतहरी केवटार बीट अंतर्गत केवटार एव पोटा टोला के मध्य बुधवार की सुबह हाथियों की विचारण की सूचना पर स्थान देखने गए परिक्षेत्र सहायक जैतहरी आर एस सिकरवार पर पैदल चलते समय जंगल के किनारे मधुमक्खियों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया मधुमक्खियों के हमले से घायल परिक्षेत्र सहायक झाड़ियों को तोड़कर कुछ मधुमक्खियों को भागने एवं स्वयं भागकर अपनी ही मोटरसाइकिल से वनरक्षक लक्ष्मी बैगा के साथ जैतहरी अस्पताल पहुंचे जहां ड्यूटी डॉक्टर अमन सिंह द्वारा उपचार किया गया उपचार पर परिक्षेत्र सहायक खतरे से बाहर होना बताया गया है


Subscribe to my channel