Madhya Pradesh News कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने आज कमिश्नर कार्यालय में खेल विभाग, शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों ली।

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश
बैठक में कमिश्नर ने कहा कि सभी अधिकारी मिलकर साल भर का खेल कैलेंडर तैयार करें प्रति माह 10 खेल मैदान सक्रिय करें और संभाग में प्रति माह 10 टूर्नामेंट आयोजित कराए जाएं। कमिश्नर ने कहा कि फुटबॉल क्रांति को वृहद स्वरूप देने समाज और गांव के सक्रिय लोगों की भी सहभागिता सुनिश्चित कराएं। फुटबॉल क्रांति को समाज के हाथों हस्तांतरित करें केवल शासन स्तर पर इस कार्य को सीमित न रखें। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में फुटबॉल क्लब गठित कर हर हॉस्टल में टीमों का गठन कर उन्हें सक्रिय करें तथा उन छात्रों को ही टीमों में शामिल करें जिनके फुटबॉल खेल में रुचि हो इसके साथ यह ध्यान रखा जाए कि अन्य खेलों को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में फुटबॉल क्लब गठित कर हर हॉस्टल में टीमों का गठन कर उन्हें सक्रिय करें तथा उन छात्रों को ही टीमों में शामिल करें जिनके फुटबॉल खेल में रुचि हो इसके साथ यह ध्यान रखा जाए कि अन्य खेलों को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में कमिश्नर ने खेल विभाग से दी जाने वाली सुविधाओं चलाए जाने वाली गतिविधियों कार्य प्रणालियों की भी जानकारी ली तथा वहां से उपलब्ध कराए जाने वाले खेल किट सामग्री व फुटबॉल के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने संभाग में चार्ट बनाकर पूरे टूर्नामेंट की तिथियां निर्धारित करने और जहां फुटबॉल टूर्नामेंट नहीं हुए उन स्थानों पर टूर्नामेंट प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। बैठक में संभागायुक्त ने खेल विभाग के प्रभारी अनूपपुर एवं उमरिया के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षको से भी दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें सक्रियता बरतने एवं टूर्नामेंट खेल को गति देने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 15 अगस्त तक सभी विद्यालयों छात्रावासों आदि में फुटबॉल की टीम का गठन कर खेल प्रारंभ कराए जाएं तथा फुटबॉल क्रांति को हर स्कूल हर मैदान व हर बच्चों तक पहुंचाए जाएं !


Subscribe to my channel