Madhya Pradesh News खुशियों की दांस्ता पक्का मकान पाकर लवकेश सिंह के चेहरे में आई मुस्कान

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश
उमरिया पक्के आवास मे रहना सबका सपना होता है, लेकिन कभी कभी आर्थिक मजबूरी उनके इस सपनें मे बाधा बन जाती है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उनकी इस बाधा को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण प्रारंभ की , जिसके तहत लवकेष सिंह भी लाभान्वित हुए और आज वे अपने परिवार के साथ पक्के आवास मे निवास कर पूरा परिवार गौरवन्वित महसूस कर रहा है। हितग्राही लवकेश सिंह पिता जय सिंह ग्राम पंचायत बिजौरी जनपद पंचायत मानपुर ने बताया कि मन में सपना था कि मेरा भी पक्का आवास बन सके। कच्चे आवास मे रहना बरसात के दिनों मे मुश्किल हो जाती थी, कई बार तो रतजगा करना पड़ता था। उन्होने बताया कि एक दिन उन्हें ग्राम पंचायत बिजौरी द्वारा पीएम आवास योजना (ग्रामीण क्षेत्र) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और कहा कि आप पीएम आवास योजना हेतु पात्र है। उन्होंने मुझे पीएम आवास योजना का लाभ लेने हेतु कहा। फिर मैने प्रधानमंत्री आवास हेतु आवेदन किया और प्रथम एवं द्वितीय किश्तों में मुझे पैसा प्राप्त हुआ। जिससे मेरा मकान अब पूर्ण हो चुका है । मेरा पक्के मकान का सपना पूरा हुआ इसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, जिला प्रशासन के अधिकारियों को धन्यवाद देते है कि मेरी आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के बाद भी शासन द्वारा संचालित जनहितकारी योजना पीएम आवास के तहत मेरा पक्के मकान का सपना साकार हुआ है।


Subscribe to my channel