IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशमनोरंजनराज्य

Uttar Pradesh News कासगंज कस्बा में गणतंत्र दिवस पर बैंड बाजों के साथ प्रभात फेरी निकालते बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिक्षा सदन के बच्चे अमांपुर में धूमधाम से मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बांधा समां

हर्षोल्लास से मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस, भारत माता के जयघोष से गूंजता रहा अमांपुर

रिपोर्टर अनिल कुमार आचार्य कासगंज उत्तर प्रदेश

अमांपुर। गुरुवार को कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह व गरिमापूर्ण ढंग से भारत का 74 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य में ब्लॉक क्षेत्र के सरकारी व अर्ध सरकारी संस्थाओं में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान हुआ। इसके बाद विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बैंड बाजों के साथ प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समा बांधा। वही मिष्ठान्न वितरित किया गया। पूरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत लघु नाटक, नृत्य, खेलकूद और राष्ट्रीय गीतों की धूम रही। कस्बा के भाजपा कार्यालय पर विधायक हरिओम वर्मा ने, बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में अध्यक्ष दरवेश फौजी एवं प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी ने, कोमल प्रसाद उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक तामेस्वर अग्रवाल, अध्यक्ष विपन बिहारी एवं प्रधानाचार्य श्रीराम सोलंकी ने, मक्खन लाल इंटर कॉलेज में विधायक हरिओम वर्मा, अध्यक्ष सुनील पालीवाल, प्रबंधक अर्चना गर्ग एवं प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा ने, राजवती विद्या मंदिर में विधायक हरिओम वर्मा एवं प्रबंधक लक्ष्मण सिंह ने, निर्माला देवी इंटर कॉलेज में धीरज गुप्ता सर्राफ एवं प्रधानाचार्य अनिल माथुर ने, सर्वहितकारी इंटर कॉलेज जसूपुरा में प्रबंधक छोटे सिंह सोलंकी एवं धीरज गुप्ता सर्राफ ने, एस एन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डाॅ भगवान सिंह राजपूत एवं अध्यक्ष डाॅ गीता राजपूत ने, मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल में चेयरमैन चांद अली एवं प्रबंधक डाॅ जयप्रकाश राजपूत ने, कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार एवं इंस्पेक्टर क्राइम अमरेश सिंह ने, प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी डाॅ सन्दीप राजपूत ने, ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख उर्मिला प्रताप सिंह ने, फूलवती देवी कन्या इंटर कॉलेज नगला गुलरिया में प्रेमपाल सिंह एवं प्रबंधक बृजेश वर्मा ने, प्रथामिक विद्यालय विकोरा में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेद वर्मा ने, क्षेत्रीय सहकारी समिति में अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह एवं प्रभारी दिनेश यादव ने, आरवीडी कंप्यूटर सेंटर में चेयरमैन चांद अली एवं अध्यक्ष राजीव सर ने, एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स कार्यालय में मनोज गुप्ता, विजय प्रकाश गुप्ता, कमल गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ ने ध्वज फहराया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम अमरेश सिंह, एसआई ब्रजकिशोर सिंह, कस्बा इंचार्ज विशेस्वर सिंह मय पुलिस बल के तैनात रहे।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button