Madhya Pradesh News शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ को जन जन तक पहुंचा सकते हो एवम शासन और जनता के मध्य महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुऐ, राज्य और देश के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं।

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र टोंक खुर्द विकासखंड जिला देवास के जनसेवा मित्रों ने शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) और शासकीय महाविद्यालय टोंक खुर्द में युवाओं को मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना (CMYIP Batch-2) की आवेदन पात्रता एवं इंटर्नशिप के कार्य से संबंधित जानकारी युवाओं को दी गई जिसके दौरान बताया गया की आप भी जन सेवा मित्र बन कर मध्यप्रदेश शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ को जन जन तक पहुंचा सकते हो एवम शासन और जनता के मध्य महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुऐ, राज्य और देश के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। जिसमें आईटीआई टोंक खुर्द के प्राचार्य श्री डीके गोयल सर और शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य श्री राजेंद्र भावेदिया जी सर और सभी शिक्षकों का विशेष योगदान एवं सहयोग रहा।
इस दौरान मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र योगिता सेंगर , आरती कुशवाह, विकास नागर, सचिन योगी, महेंद्र राठौर , संजू मालवीय , शिवानी मालवीय, यशवंत अस्थाया, निर्मल मालवीय, आशीष पटेल, पूजा वर्मा , प्रेम कुमार मालवीय आदि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों के द्वारा युवाओं को अधिक से अधिक आवेदन करने के लिए कहा गया और आवदेन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। उन्हे बताया गया की आवेदन 2 जुलाई से प्रारम्भ हो गए है जो 10 जुलाई तक चलेंगे।


Subscribe to my channel