IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News 7 जुलाई को पूरे प्रदेश के कार्यालय व सभी संस्थाये रहेगी बंद–कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा का ऐलान

रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

केशकाल कर्मचारी अधिकारी मोर्चा जिला कोडागांव के संयोजक नीलकंठ शार्दुल, संभागीय पदाधिकारी शिव राज सिंह ठाकुर, जिला सचिव ऋषि देव सिंह, बलराम यादव, जिलाध्यक्ष वाहन चालक संघ भी केशकाल की बैठक मे विगत दिनो चारो विकास खण्ड मे बैठक सम्पन्न कर पहुंचे। प्रारंभ मे स्वागत भाषण सयोंजक प्रकाश साहू ने देकर सभी अतिथियो को स्वागत किया और आदोलन की जानकारी दी। जहासंग्राम नेताम ने अपने संगठन के सहयोग से आदोलन मे शत प्रतिशत भाग लेने की अपील की। ऋषि देव सिंह ने 5 सूत्रीय मांगो के संबध मे विस्तार पूर्वक मे जानकारी दी और आदोलन को पूरे जिले मे सफल बनाने की अपील की। बलराम यादव जी ने भी पुरानी पेशंन योजना के बारे मे जानकारी दी और चरण बद्ध पदोन्नति समय पर दिये जाने की अपील की। संभागीय पदाधिकारी शिव राज सिंह ठाकुर ने भी इस बैठक के बाद सभी कार्यालय मे पहुँच कर सभी पदाधिकारीयो को समस्त कर्मचारियो का आवेदन पत्र भरवाने की अपील की। जिला संयोजक नीलकंठ शार्दुल ने कहा कि कि महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता हमारी प्रमुख मागे है जिसके लिए किसी प्रकार का समझौता नही होना चाहिए जब तक महंगाई भत्ता की राशि देय तिथी से नही मिल जाती तब तक आदोलन जारी ही रखना होगा। घोषणा पत्र मे घोषित करने के बाद आज पूरे साढे चार वर्ष हो गये सरकार इस दिशा मे कोई भी विचार नही कर रही है। उन्होने पिछले सफल आदोलन की तरह केशकाल के आदोलन को सफल बनाने की अपील की है । आभार प्रदर्शन करते हुए सह संयोजक लोकेश गायकवाड़ ने कहा कि जिला संयोजक गणो को अभी से प्रांतीय निकाय को यह सूचित कर देना चाहिए कि हमारी मंहगाई भत्ते की राशि यदि 7 जुलाई के सफल आदोलन के बाद भी विधान सभा मे यदि कुल देय मंहगाई भत्ता और गृह भाड़ा स्वीकृत नही होता तो एक अगस्त से अनिश्चितकालीन कालीन आदोलन जारी ही रहेगा। अन्य मागो मे हमे चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान चाहिए और 20 वर्षो की सेवा उपरांत ही पूर्ण पेंशन का लाभ दिया जाये इस बैठक मे समस्त संघो के पदाधिकारीगण प्रमुख रूप से विकास खंड संयोजक प्रकाश साहू, जिला प्रवक्ता पाशा अली, मीडिया प्रभारी रोशन हिरवानी, तोरण वर्मा, आशा राम नेताम, निर्मल तिवारी, अमित मंडावी, चन्द्र किशोर सलामे, चन्द्रकुमार सिन्हा, गंगाराम तरेता, दिनेश टेकाम, मेघनाथ नाग, आत्मा नाग, मनीष बघेल , पवन नाग, कुलेश्वर कोड़ोपी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन रोशन हिरवानी जिला मीडिया प्रभारी ने किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button