छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News राशन दुकान आबंटन घोटाले की जांच ठंडे बस्ते में मुख्यमंत्री व कलेक्टर के आदेश की अहवेलना

रिपोर्टर गौरीशंकर दल्लीराजहरा बालोद छत्तीसगढ़

बालोद दल्ली राजरा कलेक्टर महोदय ने 7 दिनोंटन में जांच रिपोर्ट सौपने कहा 1 महीने बाद भी जांच रिपोर्ट का पता नही
खाद्य विभाग के अधिकारियों व राशन दुकान संचालको के बीच आपसी लेन देन की चर्चा जोरों पर

बालोद दल्लीराजहरा   भाजपा युवा नेता मेवा पटेल द्वारा राशन दुकान आबंटन की शिकायत मुख्यमंत्री जनशिकायत निवारण विभाग में की गई थी मुख्यमंत्री कार्यलय द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुवे पत्र बालोद जिला कलेक्टर को भेजा गया था। कलेक्टर महोदय ने भी तत्काल जांच का आदेश दे 7 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देने खाद्य विभाग अधिकारी बालोद को 1 माह पूर्व आदेशित किया है। परंतु आज तक खाद्य विभाग अधिकारी ने कोई रिपोर्ट न तो शासन को सौपी न ही शिकायतकर्ता को सौपी हमारे सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दल्लीराजहरा में खाद्य विभाग के कुछ अधिकारियों द्वारा जांच के नाम पर खाना पूर्ति करने कुछ वार्डो में जाकर जनता से पूछताछ किया गया था वही शहर के चौक चौराहों में चर्चा का माहौल गर्म है बताया जा रहा कि खाद्य अधिकारियों को राशन दुकान चलाने वालों ने अपने स्तर पर लेन देन कर सेट कर लिया है इसलिए इन अधिकारियों द्वारा जाँच रिपोर्ट नही दी जा रही व मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है जब मुख्यमंत्री कार्यालय व कलेक्टर महोदय के आदेशों का पालन नही किया जा रहा तो आप खुद ही सोच सकते हो इस सरकार में भ्रष्टाचार किस चरम स्तर पर पहुँच चुका है आगे आम लोगो को भगवान ही न्याय !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button