Chhattisgarh News पंचायत प्रशासन पर लगा मनमानी का आरोप भरी बरसात में 18 लोगों को बेदखल करने का थमाया नोटिस, ईरागुड़ा का मामला
आय दिन सत्ताधारियों की मनमानी सामने आ रही है

रिपोर्टर गौरीशंकर दल्लीराजहरा बालोद छत्तीसगढ़
बालोद जिले में गुण्डरदेही ब्लाक के ग्राम पंचायत इरागुड़ा में पंचायत प्रशासन द्वारा अवैध कब्जा हटाए जाने संबंधी मनमानी का मामला सामने आया है कुछ लोगों का ये भी कहना है कि 10 साल पहले पंचायत प्रशासन द्वारा ही गांव के कई लोगों को आबादी भूमि का पट्टा दिया गया था। आज उसी पंचायत पदाधिकारियों द्वारा 18 लोगों को भरी बरसात में बेदखल करने के लिए नोटिस थमा दिया गया है उन्हें अंतिम चेतावनी दी गई है कि कब्जा हटा दें वरना बलपूर्वक कब्जा हटेगा
इससे उक्त 18 परिवार मानसिक रूप से परेशान हैं और न्याय की गुहार लगाएं हैं कलेक्टर से भी मामले की शिकायत करने जायेंगे ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं कि जहां से कोई सहयोग मिला है उन्हे पंचायत द्वारा नोटिस नही दिया गया है जहां से सहयोग नहीं मिला उन्हें नोटिस थमाया गया ग्रामीणों का कहना है
कि बरसात में किसी को बेदखल नहीं किया जा सकता। कुछ लोगों ने कहा उनके पास पंचायत प्रशासन द्वारा ही दिया गया आबादी भूमि का पट्टा है उसके आधार पर ही उन्होंने जमीन पर मकान बना रखे हैं अब उन्हें छोड़ने के लिए नोटिस दिया जा रहा जो गलत है ग्रामीणों ने कहा बिना जांच के शासन प्रशासन को एकतरफा कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। वरना वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे पीड़िता शैलेंद्री बाई ने कहा एसडीएम द्वारा 15 जून को नोटिस दिया गया है और 5 जुलाई तक मकान तोड़ने दबाव बनाया जा रहा है। इससे सभी पीड़ित परिवार डरे सहमें हैं मकान टूटा तो परिवार कहां जाएगा सबको चिंता हैं वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में पहले से कई लोगों के अवैध कब्जे हैं उन पर पहले कार्रवाई होनी चाहिए
इन्हे दिया गया है नोटिस 1.नारायण साहू पिता भोजराम साहू
Subscribe to my channel