छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News   2 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ने में मिली मुंगेली पुलिस को सफलता।

    रिपोर्टर अखिल भास्कर मुंगेली छत्तीसगढ़

थाना लोरमी द्वारा स्थाई वारंटी कृपाल प्रसाद कश्यप को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय किया गया पेश।
माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बिलासपुर के प्रकरण क्रमांक 814/21 धारा एन.आई. एक्ट 138 में जारी था आरोपी कृपाल प्रसाद कश्यप का स्थाई वारंट ।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि माननीय न्यायालय प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट बिलासपुर के प्रकरण क्रमांक 814/21 धारा एन.आई. एक्ट 138 का आरोपी कृपाल प्रसाद कश्यप दो वर्षों से फरार था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। प्रकरण में मुखबिरों की सूचना के आधार पर लोरमी पुलिस द्वारा आरोपी कृपाल प्रसाद कश्यप को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button