जम्मू/कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़

Jammu & Kashmir News भाजपा शासन में 5 अगस्त 2019 को छीने गए अधिकार बहाल होने की कोई उम्मीद नहीं: उमर अब्दुल्ला

स्टेट चीफ मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर

श्रीनगर  नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि इस बात की कोई उम्मीद नहीं है कि 5 अगस्त 2019 को लोगों से जो अधिकार छीन लिए गए थे, वे भाजपा शासन में बहाल हो पाएंगे। उमर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम पहले दिन से कह रहे हैं कि जो कुछ भी हमसे छीना गया है, हमें कोई उम्मीद नहीं है कि मौजूदा सरकार उसे बहाल करेगी। हम कानूनी प्रक्रिया के जरिए अपने अधिकार वापस चाहते हैं, हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट में इस संबंध में सुनवाई लगातार होगी.’ एक सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और यहां तक कि जम्मू-कश्मीर में भी विपक्षी दलों को तोड़ने की कोशिशें हमेशा होती रहती हैं और पार्टियां टूट गई हैं और नई पार्टियां बन गई हैं। शाह फैसल द्वारा धारा 370 को चुनौती देने वाली याचिका वापस लेने के बारे में पूछे जाने पर उमर ने कहा कि उन्हें जो करना है करने का अधिकार है, वह याचिका वापस ले सकते हैं, क्योंकि उन पर याचिका दायर करने के लिए दबाव नहीं डाला गया था और किसी ने भी उन्हें इसे वापस लेने के लिए मजबूर नहीं किया है. राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकता के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्ष की ताकत केवल चुनाव में ही तय हो सकती है. हालांकि, उन्होंने कहा कि भाजपा ने यहां विधानसभा चुनाव नहीं कराने का फैसला किया है क्योंकि पार्टी जानती है कि वह 10 सीटें भी हासिल नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन चुनाव हारने की आशंकाओं को देखते हुए भाजपा इसे कराने के मूड में नहीं है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button