ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशमनोरंजन
Madhya Pradesh News आज शासकीय नवीन हाई स्कूल महाराजपुर में गुरुपूर्णिमा का पर्व बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया।

रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार भलावी मंडला मध्य प्रदेश
आज शासकीय नवीन हाई स्कूल महाराजपुर में गुरुपूर्णिमा का पर्व बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया। मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन एवम् वंदना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। छात्रों के द्वारा सभी गुरुजनों का तिलक वंदन कर सम्मान किया गया। छात्रों के द्वारा गुरू महिमा पर भाषण एवम् गीत प्रस्तुत किए गए। सभी गुरुजन अपने उद्बोधन से छात्रों को शुभाशीष प्रदान किए। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Subscribe to my channel