छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News मुलमुला के छत्तीगढ़िया ढाबा में रामकुमार पटेल कैबिनेट मंत्री ने पामगढ़ विधानसभा पत्रकारों के साथ भोजन का आनंद

रीपा से बनाए गए छत्तीसगढ़िया ढाबा में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ भोजन का भी आनंद ले रहे हैं लोग

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

पामगढ़ :- महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) के माध्यम से मुलमुला गौठान में बनाए गए छत्तीसगढ़ी ढाबा में ढाबे की बढ़ती लोकप्रियता के साथ ही लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है। इस ढाबा में आसपास के क्षेत्र के अलावा यहां से गुजरने वाले बिलासपुर से पामगढ़ के राहगीर भी छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ भोजन का भी आनंद ले रहे हैं। रविवार को शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री रामकुमार पटेल ने पामगढ़ विधानसभा पत्रकारों के साथ ढाबा पहुंचे और उन्होंने दाल, चावल, सब्जी रोटी के साथ मटन और मछली का आनंद लिया। रामकुमार पटेल ने बताया कि ढाबा में वह पामगढ़ विधानसभा के पामगढ़, शिवरीनारायण और मुलमुला के पत्रकार साथियो के साथ ढाबा में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिये। उन्होंने बताया कि खाने-पीने के सामान के साथ ही ढाबा में छत्तीसगढ़ी संस्कृति को परिलक्षित करती हुई कलाकृतियां बरबस ही मनमोह ले रही हैं। इस ढाबे में दूसरे शहरों एवं पामगढ़ से बिलासपुर मार्ग पर गुजरने वाले लोग भी पहुंचकर खाने का स्वाद ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की मंशानुरूप रीपा के माध्यम से जिले का पहला ढाबा पामगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत मुलमुला में संचालित किया जा रहा है साथ ही गौठान एवं रीपा के माध्यम से ग्रामीण, युवा, महिलाओं को गांव में ही स्वावलंबी बनाते हुए स्वरोजगार प्रदाय किया जा रहा है।श्री पटेल ने बताया कि जिले में रीपा से जुड़कर युवा, ग्रामीण, महिलाएं उद्यमी बन रहे हैं। मुलमुला गौठान में बनाए गए रीपा के माध्यम से भी समिति जुड़ी है, यह ढाबा बिलासपुर से पामगढ़ रोड नेशनल हाइवे रेमण्ड मोड़ पर छत्तीसगढ़िया ढाबा के नाम से संचालित किया जा रहा है। रीपा से वर्क शेड, बिजली, पानी आदि सुविधाएं दी गई है। ढाबा में भोजन के साथ छत्तीसगढ़ी व्यंजन भी परोसे जा रहे हैं। ढाबा के साथ साथ रीपा के अंतर्गत डिस्पोजेबल, कैरीबैग यूनिट, मसाला यूनिट, दोना पत्तल यूनिट के साथ ही साथ गौठान के अंतर्गत मुर्गी पालन मसरूम उत्पादन सब्जी बाड़ी आदि गतिविधियो का संचालन किया जा रहा हैं जिससे क्षेत्र के महिलाओं एवं युवाओ को स्वरोजगार प्राप्त कर आय ले रहे हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button