बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News जहानाबाद में। दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर मे एक की मौत,आधा दर्जन लोग घायल

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

जहानाबाद : आज सोमवार की सुबह जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पापु के पास तेज रफ्तार की कहर से एक की मौत तथा सात लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि श्रावणी मेला को लेकर माल वाहक टेम्पो डेकोरेशन का समान लेकर वानाबर जा रहा था कि विपरीत दिशा से बाबा सिद्धनाथ के दर्शन कर लौट रहे श्रधालुओ से भरी टेम्पो से आमने-सामने टकरा गया।

जिससे घटना स्थल पर ही एक टेम्पो चालक की मौत हो गई। वही टेम्पो पर सवार सात लोग घायल हो गये।

घायलावस्था में सभी को मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक को डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही दो लोग को गम्भीर स्थिति को देखते हुए जहानाबाद सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार टेम्पो चालक मखदुमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मझरौठी बिगहा निवासी राहुल कुमार बताया जाता है। जैसे ही परिजनों को सूचना मिली, परिवार के लोग मखदुमपुर अस्पताल पहुंचे,सभी को रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। वही घटना की सूचना पाकर मौके पर मखदुमपुर थाना अध्यक्ष अस्पताल पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेजा। तथा मामले की छानबीन में जुट गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button