ब्रेकिंग न्यूज़

गढियापारा अनियंत्रित होकर खेत में पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत एक घायल

 

 

धमतरी

सिहावा थाना क्षेत्र के गड़ियापारा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, खाली ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गया, जिससे चालक को गंभीर चोटें आईं। और मृत्यु हो गई वही एक ट्रॉली में दबने से घायल है

मृतक की पहचान सुमन मरकाम (पिता राम गुलाल मरकाम) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही सिहावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि ट्रैक्टर पलटने के दौरान मृतक के शरीर के बाएं हिस्से, विशेष रूप से सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं विस्तृत जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button