Bihar News पटना स्थित महावीर मंदिर परिसर से निकली भव्य पदयात्रा।

रिपोर्टर आकाश गिरी वैशाली बिहार
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया के पटना आगमन पर कार्यकर्ताओं के द्वारा पटना स्थित महावीर मंदिर से इस्कॉन मंदिर तक भव्य पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान डॉ प्रवीन भाई तोगड़िया समेत पूरे बिहार समेत देश के अन्य प्रांतों के भी कार्यकर्ता एवम् अधिकारी गण मौजूद थे। पदयात्रा के बाद इस्कॉन मंदिर में पूजन के पश्चात मंदिर परिसर के हॉल में एक बैठक रखी गई जिसमें सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता समेत अन्य लोग मौजूद थे। साथ ही
बिहार – माटी की सुगंध” नमक पुस्तक का विमोचन भी किया गया तथा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमे स्थानीय कलाकारों ने अपने कला का प्रदर्शन किया। पदयात्रा से ले कर बैठक तक प्रशासन ने भी पूर्ण रूप से सहयोग किया ताकि शांतिपूर्ण तरीके से कार्यकर्म का आयोजन हो सके। इस दौरान संत श्री श्री शशिभूषण जी महाराज तथा तरेत पाली मठ, नौबतपुर के मथाधीश श्री स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज के आशीर्वचन ने सबका मन प्रफुल्लित किया।

Subscribe to my channel