उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Uttar Pradesh News पूर्व सीएम अखिलेश यादव का मनाया गया जन्मदिन

रिपोर्टर शम्भू जौनपुर उत्तर प्रदेश

जौनपुर  करंजाकला विकासखंड के गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर परिसर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्म दिन समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसमें असहायो जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प लिया गया  पूर्व सीएम अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव ” लाले ” ने गुलाबी देवी महाविद्यालय परिसर में सपा कार्यकर्ताओं के साथ अखिलेश की कुशल नेतृत्व विकास कार्यों की चर्चा करते हुए केक काटकर जन्मदिन मनाया और उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं को केक व मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने लोगों ने इस बरसात के मौसम मे मौसमी बीमारियों से बचने के लिए जागरूक करते हुए असहाओ व जरूरतमंदों की सेवा करने का कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अशोक यादव, मुकेश कश्यप, दारा सिंह चौहान, बाकेलाल यादव ,सुरेंद्र यादव, पंकज ,आनंद गुप्ता, रामनरेश ,सोनू सिंह, जितेंद्र यादव, अनिल यादव, रंग बहादुर चौहान ,अरविंद खरवार, डीपी प्रजापति मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button