IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News कलेक्टर कार्यालय की प्रभारी अधीक्षक श्रीमती अय्यर के सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई

  रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश

देवास  30 जून 2023  कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ प्रभारी अधीक्षक एवं सहायक ग्रेड-2 श्रीमती राधालक्ष्मी अय्यर के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री महेंद्र सिंह कवचे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शिवानी तरेटिया, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव सक्सेना सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। सेवानिवृत्त कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रीमती अय्यर का पुष्पगुच्छ एवं शॉल-श्रीफल देकर विदाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्रीमती अय्यर ने अपने शासकीय सेवाकाल में 41 वर्ष 6 माह रहा। इस दौरान उन्होंने पूरी निष्ठा एवं इमानदारी के साथ कार्य किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button