IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News संभागायुक्‍त श्री यादव की अध्‍यक्षता में बाढ आपदा नियंत्रण परामर्श समिति एवं संभागीय सड़‍क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

संभागायुक्‍त श्री यादव ने बाढ आपदा नियंत्रण की तैयारियों के संबंध में दिये निर्देश

  रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश

स्‍कूली/कॉलेज वाहनों की जांच करें, हेवी वाहन चलाने वाले ड्राइवरों की आंखो की जांच करें, ड्राइवरों का लाईसेंस और रिकार्ड चेक करें – संभागायुक्‍त श्री यादव

 जिले में बाढ आपदा नियंत्रण एवं सड़‍क सुरक्षा के संबंध में किये गये कार्यो की कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने दी जानकारी

देवास 30 जून 2023/ संभागायुक्‍त श्री संदीप यादव की अध्‍यक्षता में बाढ आपदा नियंत्रण परामर्श समिति एवं संभागीय सड़‍क सुरक्षा समिति की बैठक वीसी के माध्‍यम से आयोजित हुई। बैठक में आईजी श्री संतोष कुमार सिंह भी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता उज्‍जैन में शामिल हुए तथा देवास एनआईसी कक्ष से एसपी श्री संपत उपाध्‍याय, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, डीएफओ श्री प्रदीप मिश्रा, अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, कमाण्‍डेंट होमगार्ड डॉ. मधु राजेश तिवारी, डीएसपी ट्रेफीक श्री किरण शर्मा, आरटीओ श्रीमती जया वसावा सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे। संभागायुक्‍त श्री संदीप यादव ने बाढ आपदा नियंत्रण परामर्श समिति की बैठक में बाढ आपदा से निपटने की तैयारियों के संबंध में जानकारी लेकर आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने बताया कि जिले में बाढ आपदा नियंत्रण कंट्रोल रूम पंचायत, तहसील, अनुभाग, जल संसाधन, लोक निर्माण, होमगार्ड और पुलिस मुख्‍यालय पर 24×7 के लिए स्‍थापित किये गये है। जिले में जिन बस्तियों में पानी भर जाता है, ऐसी बस्तियों का चिन्‍हांकन किया गया है। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि धार्मिक स्‍थल एवं मेले आयोजन स्‍थल पर आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाए की गई है। जिले में नेमावर और धाराजी में बाढ से बचाव के लिए रबर बोट, लाईफ जेकेट सहित अन्‍य बाढ़ बचाओं समग्री की व्‍यवस्‍था की गई है। जिले में पुलिस और होमगार्ड द्वारा बाढ़ नियंत्रण के लिए सभी आवश्‍यक तैयारियां की गई है। जिले में बाढ़ का पानी पुल/पुलिया पर होने पर आवागमन को रोकने के निर्देश दिये गये है।

संभागायुक्‍त श्री संदीप यादव ने संभागीय सड़‍क सुरक्षा समिति की बैठक में पूर्व में आयोजित बैठक के पालन प्रति‍वेदन की समीक्षा की। जिलो में आयोजित सड़क सुरक्षा बैठक की जानकारी ली। नवीन शैक्षणिक सत्र वर्ष 2023-24 प्रारम्‍भ होने से स्‍कूली/कॉलेज वाहनों का माननीय उच्‍चतम न्‍यायालय एवं मध्‍यप्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों का पालन कर जांच करें। हेवी वाहन चलाने वाले ड्राइवरों की आंखो की जांच करें। ड्राइवरों का लाईसेंस और चरित्र का रिकार्ड चेक करें। संभागायुक्‍त श्री यादव ने कहा कि वर्षा काल में जिला अंतर्गत दुर्घटना संभावित पुल/पुलियाओं/स्‍लेब का चिन्‍हांकन कर आवश्‍यक कार्यवाही करें। सड़क दुर्घटनाओं की रोक थाम के लिए ग्रामीण/शहरी क्षत्रों में खराब हुई सड़को के मरम्‍मत एवं दुरूस्‍त करें। शिक्षको को सडक सुरक्षा जागरूकता संबंधित प्रशिक्षण दे। शिक्षक स्‍कूली बच्‍चों को सडक सुरक्षा के संबंध में जागरूक भी करें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button