Madhya Pradesh News देवास जिले के ग्राम पंचायत पांगरा में नवीन दुकान खुलने से हितग्राही श्री योगेश कासलीवाल है खुश
मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना से जिले के अनुसूचित जाति कार्डधारक के परिवारों के 90956 हितग्राहियों को मिल रहा है निःशुल्क राशन

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश
देवास 30 जून 2023/ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 अंतर्गत मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना से जिले के अनुसूचित जाति कार्डधारक के परिवारों के 90956 हितग्राहियों को निःशुल्क राशन प्राप्त हो रहा है। जिले की ग्राम पंचायत पांगरा अंतर्गत नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान सरस्वती स्वयं सहायता समूह पांगरा से अनुसूचित जाति कार्डधारक हितग्राही श्री योगेश कासलीवाल परिवार को 03 सदस्य की पात्रता पर्ची जारी हुई है , जिसमें उनके परिवार को निःशुल्क 15 किलो खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है। खाद्यान्न के साथ-साथ हितग्राहियों को बेहतर न्यूट्रिशन सुनिश्चित करने फोर्टिफाईड चावल एवं फोर्टिफाईड नमक वितरित किया जा रहा है। श्री योगेश कासलीवाल मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना में खाद्यान्न निःशुल्क मिलने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे है। निःशुल्क राशन से उनके परिवार के सभी सदस्यों एवं जिले के अनुसूचित जाति कार्डधारक के परिवारों को भर पेद अनाज प्राप्त हो रहा है।


Subscribe to my channel