IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News  कृष्णा सोलंकी और अर्जुन सेंधव ने किया जैन अम्बिल उपवास

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश

 श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ की पावन नगरी टोंकखुर्द में जैन उपाश्रय में आंबील तपस्या हुई। इसमें पहली बार कृष्णा सोलंकी और अर्जुन सेंधव ने आंबील तप किया। यह दोनों काफी समय से जैन मंदिर और जैन गुरु महाराज साहब के दर्शन करने आते रहे हैं। गुरु महाराज को पैदल लेने-छोड़ने भी जाते हैं। 12 साल के कृष्णा सोलंकी का कहना है जैन उपवास बहुत कठिन तप है और सब करते हैं तो मेरा भी मन होता है कि मैं भी उपवास करूं, इसलिए मैंने आयंबिल उपवास किया। इसमें एक समय एक जगह बैठ कर बिना बगरा हुआ खाना और थाली धोकर पीना, शाम को 6 बजे बाद पानी भी नहीं पीना और कुछ खाना पीना नहीं। यह तपस्या इन दोनों ने की इसलिए जैन समाज ने इन दोनों की अनुमोदना की। मनोज जैन, नितेश जैन, रामचंद्र जैन, कमलेश जैन, सन्नी जैन,अखिलेश जैन, पारस जैन, राजेश जैन आदि उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button