Madhya Pradesh News देवास जिले में सतत् विकास लक्ष्य के समंक का अनुश्रवण तथा प्रस्तुतिकरण विषयांतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस का हुआ आयोजन

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश
देवास 29 जून 2023 जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय जिला देवास द्वारा 29 जून प्रशांत चंद्र महालनोबिस के जन्म दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा निर्धारित उद्देश्य सतत् विकास लक्ष्य के समंक का अनुश्रवण तथा प्रस्तुतिकरण विषयांतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस कार्यक्रम का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम देवास में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला योजना अधिकारी श्रीमती अर्चना टोकेकर, मुख्य वक्ता के रूप में एस.एन.एस. फाउन्डेशन के श्री आशीष राठौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीमती टोकेकर द्वारा 17वे सांख्यिकी दिवस पर सांख्यिकी के उद्देश्य एवं आधुनिक युग में सांख्यिकी के महत्व से अवगत कराया। तत्पश्चात उपस्थित जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाओं द्वारा सामाजिक क्षेत्र में अपने द्वारा किये जा रहे कार्यों के विषय में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री राठौर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत के परिप्रेक्ष्य में आओ बनायें मध्यप्रदेश के सतत विकास के लक्ष्यों को पूर्ण करने वाले विषय पर उपस्थित लोगों को जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर अजीत कवचाले, मनोज पटेल, आयुष पटेल, नीलम चौहान, सनमित सिंह खनुजा, हेमलता पांचाल, नीरज द्विवेदी, योगेश चौहान, लीला रायकवार, अजय चौधरी, अनिल जोवन सहित विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश सिसोदिया जन अभियान परिषद द्वारा किया गया एवं आभार वैशाली पवार सहायक सांख्यिकी अधिकारी द्वारा किया गया।


Subscribe to my channel