Chhattisgarh News टी एस बाबा बने छग के प्रथम उपमुख्यमंत्री, कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़, मिठाईयां बांटकर किया खुशी का इजहार

रिपोर्टर सुरेश विश्वकर्मा सूरजपुर छत्तीसगढ़
सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर के उप ब्लाक कांग्रेस कमेटी बिहारपुर में क्षेत्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा छग के प्रथम उपमुख्यमंत्री बनने पर टी एस बाबा का नारा बाजी करते हुए एक दूसरे को लड्डू खिलाया तथा मिठाइयां बांटी। विधानसभा चुनाव अब ज्यादा दिन नहीं रहा है चुनाव को देखते हुए हाइकमान ने जल्द समस्या का समाधान निकाला है जो यह सरगुजा संभाग में उपमुख्यमंत्री के रुप में सरगुजा महाराजा टी एस सिंहदेव बाबा को जो दायित्व दिया है वह सबसे बड़ी उपलब्धि है इससे पुरे क्षेत्रवासि गर्व महसूस कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि हम सब भाग्यशाली हैं जो हमें हमारे संभाग में उपमुख्यमंत्री के रूप में महाराजा मिले हैं।कार्यकर्ताओं में जो गुटबाजी सी बनी हुई थी वह अब कहीं ना कहीं दूर होगी। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कहा कि हम सब एक हैं आगामी विधानसभा चुनाव में मेरा बूथ सबसे मजबूत होगा पुरे छग में भूपेश बघेल के नेतृत्व में छग सरकार में अच्छा काम काज हुआ है उन सभी योजनाओं को डोर टू डोर बतलाने का काम करेंगे। इन साढ़े चार में किए गए जनहित कार्यों के बदौलत पुनः छग में कांग्रेस पार्टी की सरकार अच्छी सीटों से पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी ।इस मौके में बेचुराम वैस मंदेश गुर्जर जगनाथ प्रसाद सोनी भैयालाल गुप्ता गोपीचंद जायसवाल जितेन्द्र साकेत कमलेश यादव रमेश गुप्ता लालू जायसवाल तुलसीराम जायसवाल शैलेश जायसवाल बबलू जायसवाल आनंद जायसवाल सदानंद यादव रामबेचन सिंह रामप्रताप बैस राजेश देवांगन रामनरेश साकेत संजय जायसवाल सीताराम यादव उपस्थित रहे।




Subscribe to my channel