Madhya Pradesh News बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने नवागत नए पलेरा थाना प्रभारी नसीर फारूकी जी का तिलक लगाकर पुष्प माला पहना कर मिठाई खिलाकर किया भव्य स्वागत

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश
बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश कुमार निरंजन(किसान नेता) के नेतृत्व मे बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने नये पलेरा थाना प्रभारी नसीर फारूकी से शिष्टाचार मुलाकात की। एवं पुष्प माला पहना कर मिठाई खिलाकर बधाई शुभकामनाएं दी। साथ ही किसान नेता दिनेश कुमार निरंजन कहां की हम सभी लोग लगातार 2013 से पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में गरीब शोषित वंचित कमेरावादी गरीब मजदूर असहाय किसान भाइयों की आवाज पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में बुलंद करते हुए चले आ रहे है। बुंदेलखंड अलग राज्य निर्माण एवं गरीबों की सेवा करना एवं शासन प्रशासन की जो योजनाएं जमीनी स्तर पर नहीं पहुंच पा रही है
गरीब किसानों तक उनको पहुंचाना ही हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य है। वही किसान नेता दिनेश कुमार निरंजन ने कहा कि हमारे गरीब किसान भाइयों को पलेरा थाने के अंतर्गत किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो तथा हमारे गरीब किसानों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए ऐसी हम एवं हमारे संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं किसान भाई आपसे अपेक्षा करते है। वहीं थाना प्रभारी पलेरा द्वारा कहा गया कि मैं भी एक किसान का बेटा हू। हमारे रहते हुए पलेरा थाने में गरीब किसान भाइयों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। हर संभव गरीब किसान भाइयो की मदद की जाएगी तत्काल ही उनकी समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट सत्येंद्र प्रकाश खरे, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनीष यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष मनमोहन चढ़ार, तहसील अध्यक्ष पलेरा ठाकुर दास अहिरवार, वरिष्ठ समाजसेवी प्रभु दयाल रैकवार, हुकम पाल, राधे पाल, विक्रम राय, इंद्रपाल पाल, आदि मुख्य रुप से एवं भारी संख्या में बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं किसान भाई उपस्थित रहे।


Subscribe to my channel