IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News शालाओ में पुस्तक वितरण के बण्डलिंग के माध्यम से आजीविका स्व सहायता समूह की महिलाओं को मिल रहा है रोजगार

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया  महिलाओ को रोजगार उपलब्ध करानें के उददेश्य से जिलें में नई पहल करते हुए राज्य शासन द्वारा प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में वितरित की जाने वाली पुस्तकों के बण्डलिंग का कार्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित स्व सहायता समूहों को सौंपा गया है। कोरोना महामारी के दौरान महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोडने की जिला प्रशासन की पहल की सराहना की जा रही है। जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंशुल गुप्ता के निर्देशन में ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में पुस्तक वितरण का कार्य मध्य प्रदेश है

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित महिला स्व सहायता समूहो को प्रदान किया गया है। जिला परियोजना प्रबंधक नीरज परमार ने बताया कि उमरिया जिले के तीनो विकास खण्ड में आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित महिला स्व सहायता समूहो को जपनद शिक्षा केन्द्र के माध्यम से प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओ में पुस्तक वितरण का कार्य मिला है। प्रत्येक विकास खण्ड में 1-1 समूह के सदस्यों को ये जवाबदारी दी गई है । स्व सहायता समूहांे के सदस्यों द्वारा सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए मास्क पहनकर कार्य किया जा रहा है। जिले में यह पहला अवसर है कि स्व सहायता समूह के सदस्यों को पुस्तक वितरण का कार्य मिला है। यह कार्य मिलने से समूह सदस्य खुश है और बड़े उत्साह से कार्य कर रहे है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button