छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News ग्रामीण मंडल शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित

रिपोर्टर नरेंद्र मेश्राम नारायणपुर छत्तीसगढ़

नारायणपुर : भारतीय जनता पार्टी जिला नारायणपुर के आह्वान पर ग्रामीण मंडल नारायणपुर के शक्ति केंद्रों की बैठक आहूत की जा रही है। इसी कड़ी में आज गुरुवार को शक्ति केंद्र बेनूर और रेमावंड में बैठक आयोजित की गई। दोनों ही बैठक में 14 बुथ के अध्यक्ष सचिव पालक सहित बुथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम ने शक्ति केंद्र व बूथ को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को आह्वान किया। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संतनाथ उसेंडी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को 9 साल पूरे हो गये हैं। इस मौके पर भाजपा के द्वारा महा जनसंर्पक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में भाजपा सरकार के सुशासन और विकास पर प्रधानमंत्री की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर जाकर जानकारी देने और पार्टी की रीति को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को बताया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रतन सलाम,भाजपा जिला मंत्री शांतू दुग्गा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष सुकमन कचलाम, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद कुमेटी,ग्रामीण मंडल महामंत्री प्रेमनाथ उसेंडी,निलेश बघेल,रामजी नाग,जुगरु वड्डे,दिलीप वड्डे,सुनील पोटाई,पुन्नू राम वड्डे,सुंदर वड्डे,राजेश पोटाई,मनेश पोटाई,मेहतर,हीरासिंह,जुगधर कोर्राम,दिनेश सलाम, रैनू राम सलाम,सामदेर, रस्सू कोर्राम, मनकुर,धनसाय कोर्राम,नरेश सलाम,सुनील सलाम,मेहतर,सूदेन सलाम,देवसिंह सलाम,सुक्कू उइके, सामनाथ पोटाई,रमेश पोटाई,विशाल ,रामादीन वड्डे,रामजी,सीताराम,सरिता , रैनी,राधिका वड्डे, मीनाक्षी बघेल,बजनाथ सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button