छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News होम राज्य छत्तीसगढ़ पर कांग्रेस हाई कमान की बैठक खत्म, CM बघेल की मौजूदगी में कुमारी शैलजा ने दिया बड़ा बयान

   कांग्रेस हाई कमान की बैठक खत्म, CM बघेल की मौजूदगी में कुमारी शैलजा ने दिया बड़ा बयान

 रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़  को लेकर दिल्ली मुख्यालय में कांग्रेस की बैठक हुई. छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि हम भविष्य में मिलकर काम करेंगे और चुनाव लड़ेंगे. (सीएम भूपेश बघेल और कुमारी शैलजा) ( Image Source : PTI ) दिल्ली में छत्तीसगढ़ को लेकर कांग्रेस हाई कमान की बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा और अन्य नेता मौजूद रहे. बैठक के बाद कुमारी शैलजा ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ की स्थिति और आने वाले चुनावों को लेकर अपनी योजना पर विस्तार से चर्चा की. हमारी सरकार ने उम्मीदें पूरी कीं और भविष्य में हम मिलकर काम करेंगे और चुनाव लड़ेंगे. हम संविधान के मूल्यों को कायम रखेंगे. बीजेपी सिर्फ धर्म की बात करेगी और उनका एजेंडा लोगों को गुमराह करना है. हम बीजेपी के जाल में नहीं फंसेंगे. कांग्रेस की विचारधारा हमारी ताकत और मार्गदर्शक है. बता दें कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने बुधवार को छत्तीसगढ़ में पार्टी की रणनीति और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की, जहां इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल भी शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता करते हुए खरगे ने कहा कि पार्टी के सदस्य छत्तीसगढ़ के लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए मिलकर काम करेंगे. UCC पर कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव का बड़ा बयान- ‘अच्छा है PM मोदी इन्

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button