छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News बागबाहरा में स्वास्थ्य पोषण एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित . मितानिनों कि स्वास्थ्य पोषण के साथ जागरूक बनाने में अहम् भूमिका .

 रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

महासमुंद 27 जुन 2023  स्वास्थ्य पोषण एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित में स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन जनसंवाद में पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सैकड़ों समस्या का समाधान करने का दिया आश्वासन। कल  26 जुन को विकासखंड बागबाहरा जिला महासमुंद में स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन जनसंवाद का कार्यक्रम टाउन हॉल बागबाहरा में आयोजित हुआ। सम्मेलन का उद्देश्य- शासकीय सेवाओं पर समुदाय की निगरानी को सशक्त करना ।

1- समुदाय को अपनी समस्या रखने का अवसर देना।

2-अधिकारियों को क्षेत्र स्तरीय समस्याओं से अवगत कराना।

3-पंचायत के सदस्यों व जनप्रतिनिधियों का स्वास्थ्य से जुड़ाव बढ़ाना।

4- ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण समिति का सशक्तिकरण कराना है ।

जिसमें मुख्य रुप से स्वास्थ्य संबंधित ,आंगनबाड़ी ,पीएचई विभाग, शिक्षा विभाग, रोजगार गारंटी, राशन संबंधित, पेंशन संबंधित, बैंक संबंधित, लगभग 700 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से सैकड़ों आवेदनों का 1 सप्ताह के अंदर निराकरण करने का आश्वासन उपस्थित जनप्रतिनिधि अधिकारीयों द्वारा दिया गया। संसदीय सचिव एवं महोदय द्वारा मितानिन भवन हेतु ₹1500000 का घोषणा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारिकाधीश यादव जी संसदीय सचिव व विधायक खल्लारी, अध्यक्षता श्रीमती स्मिता हितेश चंद्राकर अध्यक्ष जनपद पंचायत बागबाहरा, विशेष अतिथि अलका चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य, भेख लाल साहू जी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बागबाहरा, हितेश चंद्राकर जी सांसद प्रतिनिधि, थान सिंह दीवान जी सभापति जनपद पंचायत बागबाहरा, सुनीता चंद्राकर जनपद सदस्य, पार्वती ध्रुव सरपंच ,भूखन लाल सिन्हा सरपंच द्ववारकला, घनश्याम कुंदन साहू जनपद सदस्य मामा भांचा, इंदु तांडी कार्यालय ऑपरेटर,अक्षय कुमार प्रधान प्रदेश अध्यक्ष विकलांग संघ छत्तीसगढ़, राजू चंद्राकर विधायक प्रतिनिधि, गणेश कुमार शर्मा जिला महामंत्री बागबाहरा, खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा, बीपीएम सोनकर, चौधरी बाबू रहे।

मितानिन कार्यक्रम से राजमणि सिंह पवार जिला समन्वयक मितानिन कार्यक्रम महासमुंद, कुमारी चंद्राकर ब्लॉक समन्वयक ,प्रेमलता पटेल ब्लॉक समन्वयक, कांति सिन्हा स्वस्थ पंचायत समन्वयक, जनक राम नायक स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक, विकासखंड के सभी मितानिन प्रशिक्षिका, ग्राम स्वास्थ्य समिति के सदस्य, हितग्राही एवं मितानीन अधिक संख्या में उपस्थित रहे। समाज कल्याण विभाग द्वारा शंकर चंद्राकर ग्राम मोखा को श्रवण यंत्र एवं हिमेश कुमार सिन्हा ग्राम बोकरामूंडा कला को व्हीलचेयर वितरण किया गया। कार्यक्रम में उद्बोधन संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव, स्मिता हितेश चंद्राकर अध्यक्ष जनपद पंचायत बागबाहरा ,अलका चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य , भेख लाल साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बागबाहरा ,थान सिंह दीवान सभापति जनपद पंचायत बागबाहरा, खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा, बीपीएम सोनकर जी ने कार्यक्रम को संबोधित किए। संचालक जनक राम नायक स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक ने किया सम्मेलन का उद्देश्य श्रीमती कांति सिन्हा स्वस्थ पंचायत समन्वयक ने रखी एवं सम्मेलन में आए हुए अतिथियों का आभार एवं समापन की घोषणा राजमणि सिंह पवार जिला समन्वयक मितानिन कार्यक्रम महासमुंद ने किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button