Rajasthan News देश की मज़बूत अर्थव्यवस्था में व्यापारियों का अहम योगदान- सुमेधानंद सरस्वती
भाजपा द्वारा चौमूँ में व्यापारिक संवाद एवं सम्मेलन का आयोजन, विधायक रामलाल शर्मा ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान
चौमू भारतीय जनता पार्टी चौमूँ द्वारा मंगलवार देर शाम व्यापारिक संवाद एवं सम्मेलन का आयोजन मोरिजा रोड चौमूँ में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद सुमेधानंद सरस्वती रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक रामलाल शर्मा ने की। चौमूँ विधानसभा क्षेत्र से पधारे सेकड़ों की संख्या में व्यापारियों का स्वागत किया गया। सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि व्यापारी वर्ग सदैव ही देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। वर्तमान समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से देश का व्यवसायी वर्ग और अधिक सशक्त एवं सुरक्षित हुआ है। भाजपा सरकार में आज देश का समग्र विकास हो रहा है। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश तीव्र गति से विकसित राष्ट्र की ओर आगे बढ़ रहा है। आज देश में किसान, व्यवसायी, युवा सहित प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर विकास हो रहा है।
इस मोके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, बाँसा मण्डल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, फल सब्ज़ी मंडी पूर्व अध्यक्ष दिनेश गोरा, पार्षद संदीप शर्मा, मातादीन अग्रवाल, मुकेश सिद्ध, राहुल शर्मा, राहुल बागड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष चौमूँ पदम् चंद जैन, किराणा व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश बजाज, रेडिमेड व्यापार मंडल अध्यक्ष महेन्द्र विजय, खाद्य खुदरा अध्यक्ष नारायण शर्मा, बावड़ी गेट व्यापार अध्यक्ष रामावतार मोदी, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष गिरधारी गोयल, महेश जैन, पूर्व महामंत्री मनीष गोयल, केमिस्ट से मोंटू अग्रवाल, राकेश कुमार, मंडी से बसंत अग्रवाल, नानुराम सेनी, किशोर यादव, बन्नालाल शर्मा, बलवीर शर्मा, रामलाल चोपड़ा, प्रकाश हाटवाल, महेश सेरावत, आलोक जांगिड, ओम सिंह, कालूराम बड़बड़वाल, महेश यादव, सुरेश जांगिड, राजेश चोपड़ा, सुभाष बंदावला, कमल पंचोली, श्रवण बलेसरा, गोपाल घोसाल्या, रामकरण सेरावत, मालीराम सेरावत, रामरतन मुनीम, संदीप कुमावत, धर्मेंद्र बंजारा, बलदेव टाँक, रतनलाल कोटोटिया, लालचंद बालेसरा, बबलू शर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी लोग उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel