ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News बकरीद (ईद) त्यौहार को लेकर मित्रपुरा थाने में सीएलजी की बैठक आयोजित,भाईचारे से मनाने की अपील

रिपोर्टर सूरज मल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान

सवाई माधोपुर जिले के मित्रपुरा थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक तहसीलदार हरकेश मीना की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें मित्रपुरा कस्बे व आपस पास के क्षेत्रों में ईद का त्योहार आपकी प्रेस व भाई चारे से मानने की अपील की गई।त्यौहार हम सब को आपसी भाईचारे से रहना सिखाते है थानाधिकारी श्री किशन मीना ने कहा कि पुलिस के सहयोग में सीएलजी सदस्यों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है।पुलिस व हम सबका उद्देश्य यह कि हम सब मिलकर थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।यदि गांव में या अपने आस पास कोई व्यक्ति संदिग्ध हो तो उसकी सूचना पुलिस को दे जिससे अपराध पर अंकुश लग सके।बैठक में मित्रपुरा ,मोरन,गोल,लाखनपुर, दतुलि,गोतोड़,कुशलपुरा,उदगांव ,कुआगाँव आदि गांवों के सीएलजी सदस्य उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button