अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News वाराणसी के जगतपुर में भदोही के कार सवार बदमाश ने गोली मारी

 ✍️ रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी के जगतपुर में भदोही के कार सवार बदमाश ने गोली मारी ,वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के जगतपुर इंटर कालेज के पास मंगलवार की रात बदमाशों ने कार सवार 38 वर्षीय वाजिद खान को गाली मार दी। इस घटना से अफरातफरी मच गई। गोली उसके दाहिने कंधे पर लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। पुलिस घटना का कारण और हमलावर का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना रात करीब साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। उसे 9 एमएम की पिस्टल से दो गोली मारी गई है, यानी हत्या के इरादे से हमलावर आए थे।
जानकारी के अनुसार वाजिद अभी 10-15 दिन पहले ही 376 दुष्कर्म और गैंगस्टर के मामले में जेल से जमानत पर छूट के आया था। इसका चचेरा भाई वाहिद अभी भी गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा है। यह मामला जयराम जगत से जुड़ा माना जा रहा हैं।भदोही जिले के खमरिया का रहनेवाला वाजिद खान सफेद वैगनार कार से अपनी पत्नी को चेतगंज छोड़ने गया था। वह पत्नी को छोड़कर कार से भदोही की ओर जा रहा था। बताया जाता है कि उसने जगतपुर इंटर कालेज के पास कार रोकी। इसके बाद वह शराब पीने लगा। यह पता नही चल सका है कि वह अकेले था या उसके साथ कोई और ? इसी दौरान किसी ने उसे गोली मार दी। उसके कार का शीशा दो तरफ से टूटा हुआ है। गोली की आवाज और घायल का शोर सुनकर आसपास के लोग और राहगीर पहुंचे। और मौके पर पुलिस ने आकर सघन चेकिंग की पर हमलावर घटना को अंजाम देकर भाग निकले पुलिस टीम जांच में जुट गई,|

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button