Uttar Pradesh News : थाना बकेवर पुलिस व क्राइम डिटेक्शन की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 17/18.08.2026 की रात्रि थाना क्षेत्रान्तर्गत

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
देवमई नहर पुलिया के रास्ते के पास हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 101/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस थाना बकेवर, मु0अ0सं0- 72/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस थाना औंग, मु0अ0सं0 75/2026 धारा 303 बीएनएस थाना औंग में प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. रफीक पुत्र सफीक निवासी कछेवरा थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर उम्र करीब 45 वर्ष के बांए पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भेजा गया। मौके से भाग रहे अभियुक्तगण 1. नसीम पुत्र सत्तार उर्फ भुल्ली निवासी तेजानगर थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर उम्र करीब 25 वर्ष, 2.जावेद पुत्र नफीस निवासी तेजानगर थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर उम्र करीब 22 वर्ष को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अवैध तमन्चा .315 बोर, 02 खोखा कारतूस .315 बोर, 03 जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो कार सफेद रंग, 12500 रुपया नगद, घटना में प्रयुक्त 01 लोहे की राड, जामा तलाशी के कुल चार मोबाइल फोन बरामद हुए । प्रकरण के संबंध में थाना बकेवर पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के संबंध में अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके विरुद्ध जनपद फतेहपुर के विभिन्न थानों सहित अन्य जनपदों में 15 से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं । अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

Subscribe to my channel