IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : ग्राम भारती शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर घोसला में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

रिपोर्टर डॉ. रघुवीर सिंह उज्जैन म.प्र.

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर घोंसला में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि- श्रीमान किशोर शर्मा (मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी) विशेष अतिथि- करण सिंह जी दरबार (वरिष्ठ समाजसेवी घोसला)श्रीमान टिंकू सिंह डोडिया (जनपद पंचायत सदस्य घोसला) का आथित्य प्राप्त हुआ। अतिथि स्वागत संस्था के संयोजक शंभू लाल राठौर तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक प्रजापति द्वारा किया गया। संयोजक महोदय की ओर से समस्त आचार्य परिवार(अशोक प्रजापति, महेश परमार पूजा विश्वकर्मा,राधा बैरागी) सभी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में श्रीमान रामनारायण सोनी, पुरुषोत्तम परमार, दिलीप सिंह सोलंकी, दीपक अग्रवाल, सुनील प्रजापति, कमल कारपेंटर,

निर्भय सिंह पाटीदार, प्रमोद अग्रवाल ,जितेंद्रसिंह डोडिया,कैलाश मालवीय ,विक्रम सिंह चौहान ,पंकज जोशी ,अमृतलाल परमार,राजेश नागोरिया,प्रकाश पांचाल,रामचंद्र पाटीदार ,ईश्वर सिंह परिहार, अंतिम परमार ,राधेश्याम , विश्वकर्मा ,बद्री लाल बैरागी ,आदि की गरिमामय उपस्थिति रही । साथ ही भैया बहनों द्वारा देशभक्ति गीत,भाषण एवं विभिन्न राष्ट्रभक्ति की प्रस्तुतियां दी गई।संपूर्ण कार्यक्रम राष्ट्र प्रेम संस्कार एवं देश के प्रति समर्पण के भाव के रूप में संपन्न हुआ।अंत में संयोजक श्रीमान शंभू लाल राठौर द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button