Uttar Pradesh News : वाराणसी कमिश्नरेट थाना सिगरा लल्लापूरा चौकी प्रभारी शिवम मिश्रा ने अखाड़े में कई बार उठाया नाल को खाकी का दमदार अंदाज, दिखाई शानदार फिटनेस
ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी। पुलिस की व्यस्त और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के बीच अपनी फिटनेस को लेकर जागरूक रहना पुलिसकर्मियों के लिए बेहद जरूरी है। इसी का शानदार उदाहरण वाराणसी कमिश्नरेट के थाना सिगरा अंतर्गत लल्लापुरा चौकी प्रभारी दरोगा शिवम मिश्रा का सामने आया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दरोगा शिवम मिश्रा पारंपरिक अखाड़े में देशी व्यायाम करते नजर आ रहे हैं। खाकी वर्दी में उन्होंने भारी-भरकम ‘नाल’ को जमीन से उठाकर सिर के ऊपर तक कई बार उठाते हुए अपनी शारीरिक क्षमता और फिटनेस का दमदार प्रदर्शन किया।
दरोगा शिवम मिश्रा के इस अंदाज को देखकर अखाड़े में मौजूद पहलवानों, बच्चों और बुजुर्गों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। उनका यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस की कठिन जिम्मेदारियों के साथ-साथ स्वास्थ्य और शारीरिक फिटनेस के प्रति उनकी सजगता निश्चित रूप से प्रेरणादायक है। साथ ही, पारंपरिक अखाड़ा संस्कृति और देशी व्यायाम की ओर युवाओं को आकर्षित करने का सकारात्मक संदेश भी देती है।

Subscribe to my channel