ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News मंगलवार को पुलिस थाना रायपुर जिला पाली द्वारा पुलिस अधीक्षक थानाधिकारी सुश्री चारुल गुप्ता आर पी एस के निर्देशन में सीएलजी मीटिंग व प्लेग मार्च का आयोजन हुआ।

रिपोर्टर राजुदास वैष्णव रायपुर मारवाड़ पाली राजस्थान

रायपुर झुँठा :   मंगलवार को पुलिस थाना रायपुर जिला पाली द्वारा पुलिस अधीक्षक थानाधिकारी सुश्री चारुल गुप्ता आर पी एस के निर्देशन में सीएलजी मीटिंग व प्लेग मार्च का आयोजन हुआ। जिसमें सभी सीएलजी सदस्यों को प्रोबेशनर डीवाईएसपी चारुल गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले लोगों की पुलिस को तुरंत सूचना दें। ताकि समय रहते ऐसे तत्वों पर कार्रवाई की जा सके व आगामी धार्मिक आयोजनों एवं त्योहारों में कानून व्यवस्था एवं आप सदभाव बनाए रखने की अपील की और मोबाइल पर आने वाले फर्जी कॉल जिससे लोगों को उपहार का लालच देकर ठगी करने वाले से सावधान रहें फर्जी कॉल को ना उठाएं।

बाहरी राज्य से आइए व्यक्ति को अपना मकान किराया देने से पहले उसका पुलिस का चरित्र प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की कॉपी लेकर अपने पास और नजदीकी थाने में जमा कराएं। वाहन चलाते समय ग्रामीणों सहित वाहन चालकों को हेलमेट लगाने की सलाह दें और खुद भी हेलमेट लगाए । क्षेत्र में शांति बनाए रखना और नशा मुक्त को लेकर लोगों को जागरूक करना पुलिस प्रशासन का सहयोग करना जिसमें ग्रामीण व रायपुर पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button