Madhya Pradesh News नरयावली सहित जिलें के अनेकों ग्रामों के किसानों को नही मिली फसल बीमा राशि।
पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कलेक्टर को लिखा पत्र। फसल बीमा राशि वितरण की सूची सार्वजनिक चस्पा कराने व वंचित किसानों को बीमा राशि का भुगतान कराने की उठाई मांग।

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश
सागर जिलें सहित नरयावली विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न ग्रामों के किसानों को वितरित फसल बीमा राशि की सूची ग्राम पंचायतों,तहसील कार्यालयों एवं उप संचालक कार्यालय में चस्पा कराने तथा बीमा राशि से वंचित किसानों को बीमा राशि का भुगतान कराने को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने सागर जिलें के कलेक्टर दीपक आर्य को पत्र लिखा है। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कलेक्टर को लिखें पत्र में कहा हैं कि विगत 13 जून को जिला राजगढ़ में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के किसानों की फसल बीमा की राशि का भुगतान का कार्यक्रम किया किंतु नरयावली विधान सभा सहित जिलें के विभिन्न ग्रामों के अनेकों किसानों को फसल बीमा राशि का भुगतान नहीं हुआ हैं साथ ही अनेकों किसान आज भी बीमा राशि से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री के द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से सागर जिलें सहित नरयावली विधान सभा क्षेत्र के किन किसानों को फसल बीमा की राशि का वितरण किया गया उसकी जानकारी प्रशानिक अमले को भी नही हैं जिसका स्पष्ट प्रमाण हैं कि गत दिनांक 26 जून को उप संचालक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग सागर से दूरभाष पर हुई चर्चा में उनसे सागर जिलें सहित नरयावली विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत किसानों को स्वीकृत फसल बीमा राशि तथा उन्हें किए गए भुगतान की ग्रामवार किसानों की सूची व जानकारी चाही गई तो उन्होंने बतलाया की अभी हमारे पास उक्त सूची नहीं आई है सिर्फ एकमुश्त राशि व संख्या की जानकारी आई हैं। श्री चौधरी ने कहा कि उप संचालक कृषि के पास फसल बीमा वितरण की सूची उपलब्ध न होने से यह स्पष्ट होता हैं कि शासन- प्रशासन द्वारा किसानों को बीमा वितरण के नाम पर गुमराह किया जा रहा हैं जिसें कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में वर्दाश्त नही करेंगी और सागर जिलें सहित नरयावली विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के बीमा राशि से वंचित सभी किसानों को बीमा राशि दिलाने संघर्षरत रहेंगी।


Subscribe to my channel