IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

मनकापुर-बभनान हाईवे पर झाड़ियों का कब्जा, सड़क की पटरियां गायब सड़क सिकुड़ने से बढ़ा हादसों का खतरा, राहगीरों को नहीं मिल रही सुरक्षित जगहa

मनकापुर-बभनान हाईवे पर झाड़ियों का कब्जा, सड़क की पटरियां गायब सड़क सिकुड़ने से बढ़ा हादसों का खतरा, राहगीरों को नहीं मिल रही सुरक्षित जगह

 

मनकापुर, गोण्डा। मनकापुर-बभनान स्टेट हाईवे के दोनों किनारों पर उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियों और जंगली घास के कारण सड़क की पटरियां पूरी तरह ढक गई हैं। पटरियों के गायब होने से सड़क सिकुड़ गई है और पैदल राहगीरों, साइकिल व बाइक सवारों को मजबूरी में मुख्य सड़क पर चलना पड़ रहा है। इससे दुर्घàटनाओं का खतरा बढ़ गया है।मनकापुर से बभनान को जोड़ने वाला यह मार्ग काफी व्यस्त है। सड़क के दोनों ओर झाड़ियां इतनी बढ़ गई हैं कि कई स्थानों पर सामने से आने वाले वाहनों को देख पाना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में आमने-सामने से बड़े वाहन आने पर बाइक और साइकिल सवारों को बचने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती।स्थानीय लोगों के अनुसार, विशेषकर मोड़ वाले स्थानों पर झाड़ियों के कारण दृश्यता प्रभावित हो रही है। अचानक सामने वाहन आ जाने से हादसे का खतरा बना रहता है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटाई-छंटाई और पटरियों की सफाई के लिए कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

राहगीरों ने की जल्द सफाई की मांग

क्षेत्रवासियों और राहगीरों ने प्रशासन एवं पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि मनकापुर-बभनान मार्ग के दोनों किनारों पर उगी झाड़ियों की तत्काल कटाई-छंटाई कराकर सड़क की पटरियों को साफ कराया जाए। इससे राहगीरों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी और संभावित सड़क हादसों पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button