बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News जहानाबाद में मिट्टी के अंदर दबने के कारण एक मजदूर की मौत। परिवार में मचा कोहराम।

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

परस बीघा थाना क्षेत्र के केंदुई गांव में उस समय अफरा तफरी मच गई जब मिट्टी धंसने कारण एक मजदूर की मौत हो गई। केंदुई गांव निवासी लखन पासवान अपने मकान बनाने के लिए नदी से बालू लाने के लिए गया था इसी दौरान मिट्टी गिर गया। जैसे ही ट्रैक्टर में बालू भर रहा था, अचानक मिट्टी धंस गया जिसके कारण यह व्यक्ति मिट्टी के अंदर दब गया। इसके साथ और काम कर रहे मजदूर ने इस घटना की सूचना गांव वासियों को दिया दौड़े-दौड़े गांव वासी घटनास्थल पर पहुंचे और किसी तरह मिट्टी हटाकर इस व्यक्ति को मिट्टी से बाहर निकाला लेकिन इसके शरीर पर मिट्टी गिर जाने के कारण यह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया इसके परिजन द्वारा इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा इसे मृत घोषित कर दिया । जैसे ही इस के परिजन को मौत की खबर लगी परिवार में कोहराम मच गया परिवार जनों के रोते-रोते बुरा हाल है। बताया जाता है

कि नदी के अगल-बगल के लोग अपने घर बनाने के लिए नदी से बालू निकालते हैं इसी के कारण नदी काफी गहरा हो गया है, जिसके कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसी के कारण या दुर्घटना हो गई और इस व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई है, पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है। डॉक्टर का कहना है कि लखन पासवान नामक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती हुआ जब उसकी जांच की गई वह व्यक्ति की मौत हो चुकी थी । यह व्यक्ति के शरीर पर मिट्टी गिर जाने के कारण दब गया था जिसके कारण इसकी मौत हो गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button